*तहसील परिसर में सपा कार्यकर्ताओं का विशाल धरना प्रदर्शन*

रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा
प्रयागराज /करछना
तहसील दिवस पर एसडीएम रत्नप्रिया नें फरियादियों की समस्याओं को सुनी , इस मौके पर कई अधिकारीगण मौजूद रहे जिसमें कुछ मामलों का निस्तारण मौके पर किया गया एवं लंबित मामले के संबन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया । वहीं पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा करछना तहसील पर विशाल धरना प्रदर्शन किया गया । जिसमें करछना विधायक उज्जवल रमण सिंह ने विभिन्न समस्याओं जैसे बिजली व्यवस्था , बारिश से गिरे हुए मकानों का मुआवजा , फसल बर्बादी का मुआवजा , सड़को की बदहाली , स्कूलों में रोटी को  नमक के साथ खिलाना जैसे समस्याओं को लेकर किया धरना प्रदर्शन । तहसील परिषद में गरजे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जिसमें उपस्थित ब्लॉक प्रमुख विजय राज सिंह उर्फ राजू व  सपा के कई कार्यकर्ता  उपस्थित रहे ।


Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*