*इलाज के दौरान सिपाही की हुई मौत,मचा हड़कंप*
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा
प्रयागराज
प्रयागराज
ड्यूटी पर तैनात सिपाही को धारदार हथियार से मारकर दबंगों ने किया था घायल, इलाज के दौरान हुई मौत से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप जीतेंद्र कुमार मौर्य उम्र 48 वर्ष पुत्र ज्ञानी लाल मौर्य निवासी बाबूगंज बहरिया प्रयागराज। बताया जाता है कि जितेन्द्र कुमार मौर्य के दो बच्चे थे एक लड़का प्रांजल 18 वर्ष दूसरी बच्ची श्रेया 16 वर्ष जितेन्द्र चार भाइयों में तीसरे नम्बर का था ।वह जनपद अमेठी कोतवाली में सिपाही के पद पर तैनात था।ड्यूटी के दौरान जितेन्द्र कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के आदेश पर कोतवाली क्षेत्र के खरौना गांव में दो अक्टूबर को सरकारी जमीन में अबैध कब्जा धारकों को पकड़ने गए थे। आरोपी अमित कुमार और उसकी पत्नी पूनम ने सिपाही जीतेन्द्र कुमार के ऊपर चापड़ से प्राण घातक हमला कर घायल कर दिया था।जिससे उक्त सिपाही बुरी तरह से घायल हो गया।जिन्हें विभागीय अधिकारियों ने उपचार हेतु ट्रामा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया ।जहाँ सिपाही जीतेन्द्र की इलाज के दौरान तीन तारीख को मृत्यु हो गई।मृतक सिपाही का शव लेकर पहुंचे प्रशासन के अधिकारी तो मृतक सिपाही के घर और पूरे गांव में कोहराम मच गया।बेटे का शव देखकर बूढ़ी मां और पत्नी यामिनी मौर्यऔर बेटा प्रांजल,बेटी श्रेया ने दहाड़े मार मार कर रोने लगे। परिजन को रोते देख आसपास के गांवों से भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई।परिजनों का रुदन देकर लोगों की आंखे भर आईं।मौके पर पहुचे सीओ फूलपुर रत्नेश्वर सिंह, और बहरिया इंस्पेक्टर भरत कुमार चौकी इंचार्ज सिकन्दरा शुभनाथ साहनी,सब इंस्पेक्टर मनोज सिंह,उमेश प्रताप सिंह, जयंत गुप्ता आदि सलामी देते हुए वीर जवान सिपाही जितेन्द्र मौर्य को कंधा देकर अंतिम विदाई की
Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033