कुपोषित बच्चों में पौष्टिक आहार वित रित किया गया
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा
प्रयागराज /नैनी
जयपुर के जे0पी0 शर्मा व बस्ती के नीरज विश्वकर्मा ने प्रयागराज के कुपोषित बच्चों में पौष्टिक आहार वितरित कराया
अभिभावक बच्चों के सफाई व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हों। - रमाकांत तिवारी।

नैनी, प्रयागराज, 30 सितम्बर 2019। प्रयागराज शहर के नैनी में परमेंदु वेलफेयर सोसाइटी के PWS भोजन वितरण व्यवस्था में आज जयपुर निवासी जे0पी0 शर्मा तथा बस्ती के नीरज विश्वकर्मा ने कुपोषित बच्चों में पौष्टिक आहार वितरित कराया।
जानकारी के अनुसार हरि ॐ जन सेवा समिति, जयपुर(राजस्थान) के वार्ड अध्यक्ष जे0पी0 शर्मा तथा जनपद बस्ती के धिरौली पाण्डेय निवासी नीरज विश्वकर्मा ने PWS भोजन वितरण के तहत नैनी के मलिन बस्तियों के कुपोषित बच्चों में पौष्टिक आहार का वितरण कराया। इस अवसर पर समाजसेवी रमाकांत तिवारी ने अभिभावकों को अपने बच्चों के सफाई व स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। आज के भोजन वितरण में प्रबन्धक आर0के0 पाण्डेय एडवोकेट, रमाकांत तिवारी व वेदांश आदि ने श्रमदान दिया।

Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033