*कोरांव में पुलिस पर चले ईट पत्थर , कई पुलिसकर्मी घायल*
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा
प्रयागराज /कोराव
कोरांव थाना क्षेत्र जहाँ सेमरिहा गांव में 2 दिन पहले कुछ लोगो ने एक युवक रमेश सिंह पुत्र अमरनाथ सिंह को मारपीट कर घायल कर दिया था। जिसके बाद युवक को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया।लेकिन दो दिन बाद युवक की मौत हो गई। जिससे आक्रोशित परिजनों ने बीच चौराहे पर चक्काजाम कर दिया।और थानाध्यक्ष पर आरोप लगाने लगे की पीड़ित लोगों का एफ आई आर सुसंगत धाराओं में नहीं दर्ज किया गया और ना ही दबंग लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसकी वजह से आज उन्होंने चौराहे पर चक्का जाम किया परिजनों की मांग है।की पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए और आरोपी लोगों के ऊपर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाए। लेकिन कुछ ही देर बाद मौके पर मौजूद सीओ मेजा के साथ तमाम थानों की फोर्स मौजूद थे।वही परिजनों से बात चल ही रही थी । लेकिन किसी बात को लेकर के परिजन आक्रोशित हो गए। और पथराव कर दिया जिसकी वजह से इंस्पेक्टर मांडा और सीओ मेजा घायल हो गए बाकी फोर्स मौके से भाग कर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंचे एसएसपी महोदय सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज व एसपी जमुनापर दीपेंद्र नाथ चौधरी नें पैरामिलिट्री फोर्स बुलाकर स्थिति को संभाला । मौके पर कस्बे के लोगों ने शटर बंद कर अपनी जान बचाई।
*बाइट*- एसएसपी महोदय सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज जी
Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033