*खदरहन का पूरा राम लीला में धनुष यज्ञ का हुआ मंचन*

रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा
मेजा / प्रयागराज
विकास खण्ड उरूवा के रामनगर पंडित राम गरीब खदरहन का  पूरा में शुक्रवार की शाम को राम लीला में धनुष यज्ञ का मंचन हुआ । जिसमें जनक के किरदार में कैलाश नाथ तिवारी , राम- देव मिश्रा , लक्ष्मण- मोहित सिंह , परशुराम- अनूप मिश्रा , रावण- अजय मिश्रा , वाणासुर- विसम्भर नाथ सिंह के अभिनय को दर्शकों नें खूब सराहा । वहीं सीता स्वयंवर में आये पेट राजा के किरदार में जुगुनु व लखटकिया- ईश्वर लाल एवं काशी के वासी डोमराजा के किरदार नें दर्शकों को अपने अभिनय से लोट पोट कर दिया । वहीं व्यास पीठ पर रतन श्रीवास्तव , ढोलकिया- शैलानी सिंह एवं हारमोनियम मास्टर कप्तान अली के सुरों को दर्शक मंत्र मुग्ध होकर सुनते रहे । राम लीला कमेटी के अध्यक्ष इंद्रेश कुमार मिश्रा , कोषाध्यक्ष गेंदा लाल मिश्रा , व्यवस्थापकगण सुरेंद्र प्रसाद मिश्रा , कैलाश नाथ मिश्रा , राम देव मिश्रा , विसम्भर नाथ सिंह , नीरज मिश्रा , उमा कांत पांडेय , बृजेश सिंह , गोपी सिंह एवं अन्य सहयोगियों नें रामलीला सुचारू रूप से कराने के लिये जुटे रहे ।


Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*