*मानसिक मंदित बच्चों हेतु राजकीय ममता विद्यालय में प्रवेश हेतु इच्छुक अभिभावक करें सम्पर्क*

रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा

कौड़िहार / प्रयागराज

दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ0प्र0 द्वारा मानसिक मंदित बच्चों हेतु राजकीय ममता विद्यालय, ग्राम जगदीशपुर चांदन कौडिहार, प्रयागराज संचालित किया जा रहा है, जहाॅ 06 से 17 वर्ष की आयुवर्ग के माइल्ड एवं माॅडरेट श्रेणी के मानसिक मंदित बच्चों को विशेष प्रशिक्षकों द्वारा शिक्षण-प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। विद्यालय में जनपद में निवासरत बच्चों को अनावासीय एवं गैर जनपद के बच्चों को आवासीय सुविधा उपलब्ध है। विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को स्कूल बैग, यूनिफार्म, पाठ्य सामग्री की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध है।
विद्यालय में प्रवेश हेतु इच्छुक अभिभावक किसी भी कार्यदिवस में सम्बन्धित बच्चें का मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा निर्गत दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा पासपोर्ट साइज के तीन फोटोग्राफ सहित विद्यालय अथवा विकास भवन, प्रयागराज में कक्ष संख्या-17 में सम्पर्क कर सकते हैं। विद्यालय में प्रवेश से सम्बन्धित अन्य विस्तृत जानकारी मोबाइल नम्बर-9721312013/9450092589/9919634449 पर प्राप्त कर सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*