समस्या निदान पत्र उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश की ओर से
उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश 4 अक्टूबर 019 । समस्या निदान पत्र सेवा में, अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड जनपद फतेहपुर विषय,कस्बा शाह में व्यापारियों को नोटिस ,सम्मन ,बिना सूचना के जारी किये जाने के सम्बंध में महोदय, अवगत कराना है कि फतेहपुर मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर कस्बा शाह जहा अनेक व्यापारी अपना सूक्ष्म व्यापार करके अपना व अपने परिवार का जीवन यापन करते है, अनेक ऐसे व्यापारी जिन्होंने अपने छोटे से निवास में अपना सूक्ष्म व्यापार कर रखा है, यह सभी व्यापारी विद्युत उपभोक्ता है व समयनुसार अपना विद्युत बिल जमा करते है जो अनेक वर्षों से नियमित संचालित चल रहा था परन्तु कस्बा शाह सैकङो व्यापारी को अचानक बिना सूचना के विद्युत सम्मन नोटिस एक साथ जारी कर दी गई है वजह से व्यापारियों में विद्युत विभाग के प्रति खासा आक्रोश है । जो न्याय संगत भी नही है बिना सर्वे बिना सूचना के व्यापारी विद्युत उपभोक्ता को एकमुश्त विद्युत विभाग की तरफ से सम्मन नोटिस जारी किया जाना विभाग की अविकसित कार्यशैली को दर्शाता है जो न्याय पूर्ण नही है अतः निवेदन के साथ उद्योग व्यापार मण्डल व्यापारी हित मे कस्बा शाह के समस्त व्यापारियों विद्युत उपभोक्ताओं को जारी किए गए सम्मन नोटिस को निरस्त किये जाने की मांग करता है सादरअभिवादन सहित । किशन मेहरोत्रा । संस्थापक अध्यक्ष मोo इरफान अध्यक्ष शाह विनोद कुमार सिंह राजकुमार साहू इरशाद खान अजय सिंह कमलेश गुप्ता सुनील कुमार गुप्ता बालकृष्ण गुप्ता, चन्द्रभान सिंह सहादत अली कमलाकांत मिश्रा सनद कुमार गुप्ता सुभाष गुप्ता डाo राजेश श्रीवास्तव अभिषेक गुप्ता, सूरज मान सरफराज खान राजकिशोर साहू अमित गुप्ता ब्रजेन्द्र कुमार देवीप्रसाद सुरेश मोदनवाल कमलेश देवीप्रसाद नीलेश कुमार ब्रजेन्द्र पासवान सुरेश गुप्ता

Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033