*खेत का मेड़ काटने के विवाद में चले लाठी डंडे*
रिपोर्ट - राम सिंह बिसेन
मेजा /प्रयागराज
उरूवा विकास खण्ड के क्षेत्र गोनौरा में खेत का मेड़ काटने को लेकर खेत के पड़ोसियों में लाठी व डंडे चल गया । जिसमे एक पक्ष को गंभीर चोटें आईं। मेजा थानान्तर्गत गोनौरा गांव में रामचन्द्र पटेल पुत्र स्व.केवला प्रसाद पटेल के खेत के संटा हुआ अमित तिवारी पुत्र श्याम कुमार तिवारी का खेत है। जिसमें राम चंद्र का आरोप है कि अमित तिवारी अपने चाचा के लड़के बबलू तिवारी व बृजेश तिवारी पुत्रगण राजेश्वर तिवारी के साथ मिलकर काट रहे थे। रामचन्द्र पटेल के मना करने पर उन लोगों नें रामचन्द्र पटेल को लात घूसों व लाठी डंडे से मारना पीटना शुरू कर दिया । जिससे रामचंद्र पटेल को बाईं आंख के नीचे व शरीर में गंभीर चोटें आयी है। पीड़ित पक्ष नें मेजा थाने पहुंच तहरीर दी ।
Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033