*ग्राम पंचायत श्रीगवेरपुर की खुली बैठक हुयी संपन्न*

रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा
कौड़िहार /प्रयागराज
आज दिनांक 19 अक्टूबर 2019 को ग्राम पंचायत श्रीगवेरपुर विकास खंड कौड़िहार जनपद प्रयागराज में ग्राम पंचायत की खुली बैठक ग्राम प्रधान श्रीमती सुलोचना की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत विकास योजना के निर्माण हेतु बुलायी गयी थी, जिसमे पंचायतीराज विभाग की राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान की नोडल अधिकारी श्रीमती प्रवीणा चौधरी उपनिदेशक (पंचायत) जिन्होंने ग्राम पंचायत श्रीगवेरपुर को समेकित विकास के लिए GPDP की योजाना निर्माण हेतु गोद लिया है , आज विशिष्ट अतिथि के तौर पर ग्राम पंचायत की खुली बैठक में सहभाग की व ग्राम पंचायत की योजना निर्माण में अपना सुझाव व मार्गर्शन दिया। खुली बैठक कोरम पूर्ण होने पर अध्यक्ष ग्राम प्रधान की अनुमति से ग्राम सभा की कार्यवही प्रारंभ हुई। बैठक के प्रारंभ में मिशन अंत्योदय  के अंतर्गत ग्राम पंचायत विकास के गैप पर आधारित सर्वे को पढ़ कर सुनाया गया । उसके उपरांत सामाजिक मानचित्रण कर ग्राम पंचायत की आवश्यकताओं को खुली बैठक में सचिव ग्राम पंचायत श्री सत्येंद्र सिंह ने नोट किया । ग्राम पंचायत खुली बैठक ने निम्न निर्णय भी लिए-
1 सिंगल यूज़ प्लास्टिक के प्रयोग को पूर्णतः प्रतिबंधित किया। यदि किसी के द्वारा प्रयोग किया जाता है तो 150 रुपये का जुर्माना लगाये जाने के लिए प्रस्ताव पारित किया।
2 श्रृंगवेरपुर धाम में लगी दुकानों से एक साल के 200रुपये टैक्स लिया जाएगा।
3 सामुदायिक शौचालय का निर्माण
4 सहज जन सेवा केंद्र राजीवगांधी सेवा केंद्र में स्थापित किये जाने का निर्णय जिस हेतु 5लाख रुपये की सहयोग राशि
ग्राम स्वराज अभियान के तहत उपलब्ध होगी।
5 राजीव गांधी सेवा केंद्र के मरम्मत हेतु 4लाख रुपये की सहयोग धनराशि ग्राम स्वराज अभियान के तहत प्राप्त होगी।
     खुली बैठक में जनपद स्तरीय टीम के सहयोग से योजना का  निर्माण कराया गया।
खुली बैठक में जिला पंचायतराज अधिकारी श्रीमती रेनू श्रीवास्तव , सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी(प्रावि.) श्री आशुतोष कुमार,अपर जिला पंचायत राज अधिकारी/सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) कौड़िहार, श्री श्रीकांत यादव, मंडलीय DPM अवधेश पटेल, DPM अजय यादव व ADPM आयुष आशीष उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*