*केन्द्रीय कारागार नैनी में जेल लोक अदालत का किया गया आयोजन*
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा
नैनी /प्रयागराज
जेल लोक अदालत में कुल 34 वादों का किया गया निस्तारण
विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन कर निरूद्ध बंदियों को विधिक से सम्बन्धी जानकारी प्रदान की गयी ।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इलाहाबाद के सचिव श्री चंद्रमणि ने बताया है कि 19 अक्टूबर, 2019 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इलाहाबाद के द्वारा जेल लोक अदालत का आयोजन केन्द्रीय कारागार नैनी में किया गया, जिसमें रेलवे मजिस्ट्रेट श्री अशोक श्रीवास्तव द्वारा 32 वाद व श्री मयंक त्रिपाठी अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 02 वादों का निस्तारण किया गया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इलाहाबाद के तत्वाधान में श्री चन्द्रमणि की अध्यक्षता में अधिवक्ता श्री राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, पैनल लाॅयर श्री देवेश शुक्ला व श्री उमाशंकर चतुर्वेदी, सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री नाजिया नफीफ एवं डिप्टी जेलर केन्द्रीय कारागार, नैनी भी उपस्थित रहे। विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, शिविर लगाकर जेल में निरूद्ध बंदियों को विधिक से सम्बन्धी जानकारी प्रदान की गयी।
Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033