इण्टर स्कूल ताइक्वांडो चैम्पियन शिप प्रतियोगिता

सेन्ट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी हाईस्कूल,आबूनगर फतेहपुर में आज दिनांक 19 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे इण्टर स्कूल ताइक्वांडो चैम्पियन शिप प्रतियोगिता का शुभारंभ राज ताइक्वांडो एकेडमी के तत्वाधान माँ सरस्वती जी के चित्र पर पुष्पअर्पित करते व दीपप्रज्वलित करते मुख्य अतिथि डायरेक्टर सेन्ट जेवियर्स स्कूल श्री नीतीश कुमार व्यापार मण्डल अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा प्रधानाचार्य श्री जी पी मिश्रा, प्रिया डायस प्रधानचार्य सी पी एस पब्लिक स्कूल, सलोनी मेहरोत्रा संरक्षक प्रदेश महिला संगठन ने शुभारंभ किया ,इण्टर स्कूल ताइक्वांडो चैम्पियन शिप में सेन्ट ज़ेवियर्स स्कूल, आर एस एक्सल इंग्लिश एकेडमी,आर बी एस इंटरनेशनल, बचपन स्कूल, डी ए वी किट्स केयर व बाँदा,कानपुर के अनेक विद्यालयो के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया ।             मुख्य अतिथि डायरेक्टर नीतीश कुमार ने कहा ताइक्वांडो प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र छात्राओं में हुनर का ज्ञान व आंतरिक आत्मविश्वास प्राप्त होगा, विशिष्ठ अतिथि व्यापार मण्डल अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने कहा कोई भी हुनर कभी बेकार नही जाता,खेल शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है जिससे आंतरिक व बाहरी शक्ति मजबूत होती है        सेन्ट जेवियर्स स्कूल के प्रधानचार्य  जी पी मिश्रा ने डायरेक्टर नीतीश कुमार व्यापार मण्डल अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा, सलोनी मेहरोत्रा प्रदेश महिला संगठन, प्रिया डायस प्रधानाचार्य सी पी एस स्कूल को पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते कहा खेल प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं का हुनर सार्वजनिक होता है हुनर के लबरेज सबूतों को प्रमाणित करते छात्र छात्राओं का आत्मविश्वास की वृद्धि होती है साथ ही ऊर्जावान खिलाड़ी उत्तम भविष्य का निर्माण करते है ,ताइक्वांडो प्रतियोगिता शुभारम्भ में ताइक्वांडो कोच राजेन्द्र के गुप्ता, प्रखर शुक्ला, राजकुमार ताइक्वांडो टीचर, अनिकेत मेहरोत्रा, सनी जायसवाल, जीतू जितेन्द्र गुप्ता पावनी, काजल सूर्यान्श, रवि विकास अनुज पांडेय,हिमांशी सिंह सहित सैकड़ों छात्र छात्राओं ने प्रतियोगिया में प्रतिभाग किया।।


Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*