*‘‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वरोजगार योजना’’ हेतु गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले अनुसूचित जाति के व्यक्तियों के आवेदन-पत्र किये जाते है आमन्त्रित*
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा
प्रयागराज
उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि0 द्वारा संचालित ‘‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वरोजगार योजना’’ हेतु जनपद प्रयागराज के शहरी/टाउन एरिया क्षेत्र के गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले अनुसूचित जाति के व्यक्तियों के आवेदन-पत्र आमन्त्रित किये जाते है। स्वतः रोजगार योजना में रूपये 0.50 हजार से रू0 15.00 लाख तक की योजनाओं में बैंकों के माध्यम से ऋण सुविधा प्रदान करायी जाती है। व्यवसाय हेतु लघु डेरी फार्म, रेडीमेड गार्मेण्ट, कम्प्यूटर हार्डवेयर, मेडिकल स्टोर शाप, बेकरी एवं मिठाई दुकान आदि योजनाएं सम्मिलित हैं। शहरी क्षेत्र के अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों की वार्षिक आय रूपये 56460.00 से अधिक न हो एवं ग्रामीण क्षेत्र के अभ्यर्थियों की आय रूपये 46080.00 से अधिक न हो और अभ्यर्थियों का जाति आय एवं निवास प्र्रमाण-पत्र सक्षम अधिकारी द्वारा प्रदत्त हों। नगरीय क्षेत्र दुकान निर्माण योजना में रू0 78000.00 की धनराशि निगम द्वारा उपलब्ध करायी जाती है, जिसमें रू0 10000.00 अनुदान तथा शेष धनराशि ब्याज मुक्त ऋण के रूप में प्रदान की जाती है। दुकान निर्माण हेतु आवेदक की नगरीय/व्यवसायिक स्थल पर अपनी स्वयं की 13.32 वर्ग मीटर क्षेत्रफल की भूमि होनी चाहिए। अतः शहरी क्षेत्र एवं टाउन एरिया के इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन-पत्र हेतु सादे कागज पर अपना नाम, पिता का नाम, पूर्ण पता, योजना का नाम, योजना की लागत, अंकित करते हुए जाति, आय, निवास प्रमाण-पत्र एवं आधार कार्ड की छायाप्रति संलग्न करते हुए पासपोर्ट साइज का फोटो चस्पा करते हुए आवेदन कर सकते है। आवेदन पत्र अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय, कक्ष संख्या 82 विकास भवन, प्रयागराज में दिनंाक 24.10.2019 तक जमा कर सकते है। शहरी क्षेत्र के अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र निगम की वेबसाइट (अनुगम) पर भी अपलोड कर सकते है। शहरी/टाउन एरिया में निवास करने वाले अभ्यर्थियों का साक्षात्कार दिनंाक 25.10.2019 को 12 बजे पूर्वाह्न में अधोहस्ताक्षरी के कक्ष संख्या 83 में होगा। सभी आवेदक अपने समस्त मूल प्रमाण-पत्रों के साथ कार्यालय में साक्षात्कार हेतु उपस्थित हों।
Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033