"कबीरा"लघु फिल्म का हुआ फिल्मांकन
हंसवा/फतेहपुर। एफ. ए. फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले हंसवा क्षेत्र के मुरांव गाँव में कबीरा नाम की लघु फिल्म का फिल्मांकन किया गया।
यह लधु फ़िल्म नशे से दूर रहने की सीख देती है और समाज में विषाद को समाप्त करने की अपील करती है साथ ही यह फिल्म बाप बेटे के प्रेम को बड़ी ही मार्मिकता के साथ दर्शाती है यह फिल्म कबीरा नामक युवक के इर्द गिर्द घूमती यह फ़िल्म इस बात को लेकर चिंता व्यक्त करती है कि हमारे समाज में आज हज़ारों युवा नशे की लत में पड़ कर न केवल स्वयं बल्कि अपने पूरे परिवार को किस तरह बर्बाद करते हैं।
फिल्म में मुख्य किरदार कबीरा का रोल राजन शुक्ला ने किया है।इस लघु फिल्म का निर्देशन शिव सिंह सागर ने किया है। फिल्म का निर्माण राकेश कुमार ने किया है।फिल्म के अन्य किरदार में वसीक़ सनम, संदीप कुमार, गुरु वर्मा, अंकित सिंह, प्रदीप श्रीवास्तव, प्रताप प्रजापति, सर्वेश कुमार आदि ने अभिनय किया। कैमरा मैन के रूप में राजकुमार वर्मा, श्याम वर्मा,संदीप सिंह ने बखूबी काम को अंजाम दिया है। फिल्म की कहानी राकेश कुमार ने लिखी है। इसके अलावा सहयोगी के रूप में आमिर कौसर,कमल प्रजापति महान,आदि लोग मौजूद रहे।
मालूम हो कि हथगाम क्षेत्र के सामान्य परिवार से जुड़े युवा वसीक सनम,शिव सिंह सागर जैसे उत्साही लोग लघु फ़िल्म बनाकर समाज की कुरीतियों को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं और समाज में समरसता,भाईचारा के साथ हेलमेट के प्रयोग पर भी लधु फ़िल्म बना चुके हैं जिसमें छंगू भाई, कबाड़ी सीख, गुल्लक,जैसी आदि कई फिल्में शामिल हैं।।

Thank you so much for supporting
ReplyDeleteधन्यवाद भाई
ReplyDelete